09 February current affairs

 9 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 9

स्‍वतंत्र देश बनने के लिए जमैका ने 1962 में दस्‍तावेजों पर हस्‍ताक्षर किए।

पोलैंड और रूस के बीच 1667 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

आस्ट्रिया ने 1788 में रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

आस्ट्रिया और फ्रांस ने 1801 में लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने 1824 में ईसाई धर्म अपनाया।

भारत में 1931 में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।

लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर ब्रिटिश सेना ने 1941 में कब्जा किया।

1951 में स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।

“अपोलो 14 मिशन” 1971 में चांद से पृथ्‍वी पर लौटा।

बीजू पटनायक 1973 में उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।

रूसी अंतरिक्ष यान “सोयुज 17” अंतरिक्ष से 29 दिन बाद 1975 में धरती पर लौटा।

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में 1979 में संविधान बदला गया।

लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए 1991 में मतदान किया।

भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ 9 फरवरी, 1999 को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई।

पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने 9 फरवरी, 2007 को जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की लिस्ट से हटा दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी, 2009 को ताज और उसके आसपास के अवैध निर्माण पर यूपी सरकार को नोटिस दिया।

भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर 9 फरवरी, 2010 को अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।

जर्मनी के बवारिया प्रांत में 9 फरवरी, 2016 के दिन दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर हो गई , जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई , जबकि लगभग 85 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे।

9 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 9 February

इस दिन सीप कृष्णन नायर समेत तमाम दिग्गज व्यक्तियों ने जन्म लिया, जिन्होंने देश-दुनिया में आकर बड़ा नाम किया। उनके बार में नीचे लिखा है –


भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी परिमार्जन नेगी का 1993 में जन्म हुआ।

भारतीय फ़िल्म अभिनेता राहुल रॉय का 1968 में जन्म हुआ।

भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का 1922 में जन्म हुआ।

भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ श्याम चरण गुप्ता का 1945 में जन्म हुआ।

भारतीय अभिनेत्री अमृता सिंह का 9 फरवरी, 1958 में जन्म हुआ।

भारतीय अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का 9 फरवरी, 1984 में जन्म हुआ।

भारत के मशहूर लेखक विष्णु खरे का 9 फरवरी, 1940 को जन्म हुआ।

भारतीय राजनीतिज्ञ अब्दुल रहमान अंतुले का 9 फरवरी, 1929 में जन्म हुआ।

9 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 9 February

9 फरवरी के दिन कई मशहूर व्यक्ति हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर चले गए।


1760 में मराठा सेनापति दत्ताजी शिन्दे का निधन।

1984 में ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का निधन।

1899 में स्वतंत्रता सेनानी बालकृष्ण चापेकर का निधन।

2006 में भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नादिरा का निधन।

2008 में कुष्‍ठरोगियों के देवता तथा महान सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे का निधन।

2012 में भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ओ. पी. दत्ता का निधन।

2016 में नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन।

Comments

Popular Posts