30 August current affairs
30 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1659 - दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फाँसी दी गयी।
- 1682 - विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
- 1780 - जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
- 1806 - न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
- 1928 - द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।
- 1947- भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।
- 1951 - फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1984 - अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।
- 1991 - अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1999 - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
- 1999 - पूर्वी तिमोर के निवासियों ने इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया।
संयुक्त राष्ट्र ने चार सितंबर को परिणाम की घोषणा की।
- 2002 - ताइवान में भूकम्प के झटके महसूस किये गए।
- 2002 - कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी।
यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी।
- 2003-
- रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे, आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता।
- समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
- 2007 - जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया। नेपाल की कोईराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ़्रांस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया। बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।
- 2014 - दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।
Comments
Post a Comment
Hlo Frnds
🔥 Myself Arun Kumar
🔥Twitter Profile ❤️❤️
https://twitter.com/Arunkumar2022?s=09