20 August

 Good morning__

20 अगस्त की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की सूची:

वर्षघटना/वारदात/वृत्तांत
1597पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया।
1641इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने ‘पैसिफिकेशन संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
1781जॉर्ज वॉशिंगटन ने कॉर्नवॉलिस से लड़ने के लिए दक्षिणी सैनिकों को स्थानांतरित करना प्रारम्भ किया।
1794नॉर्थवेस्टर्न ओहियो में फॉलन टिम्बर की लड़ाई लड़ी गई।
1828राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
1847अमेरिकी सैनिकों ने चुरुबुस्को की लड़ाई में मैक्सिकन सैनिकों को हराया।
1897रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1911अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स के दफ्तर से वो पहला टेलीग्राम भेजा गया था जो पूरी दुनिया में पहुंचा।
1944भारत के 6वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ।
1953फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्‍को के सुल्‍तान सीदी मोहम्‍मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया।
1953फ्रांसीसी सरकार ने मोरक्को के राजा मोहम्मद वी को बाहर कर, उसे कोर्सिका में बंदी बना दिया।
1964अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार उपग्रह कंसोर्टियम (इंटेलसेट) ने काम करना शुरू किया।
1977अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू अंतरिक्ष यान भेजा।
1979प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने 23 दिन के कार्यकाल के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1988भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1995पुरूषोत्‍तम एक्‍सप्रेस और कालिदी एक्‍सप्रेस के आमने सामने की टक्‍कर में 350 लोगों की मौत हुई।
2011भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार राम शरण शर्मा की निधन हुआ।
2013उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।

Comments

Popular Posts