| वर्ष | घटना/वारदात/वृत्तांत |
|---|
| 1173 | दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ। इस मीनार का निर्माण पूरा होने में करीब दो शताब्दियां लग गईं। |
| 1329 | पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की। |
| 1483 | वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला। |
| 1757 | सात वर्ष का युद्ध - सकल-जेजेर्डोर्फ की लड़ाई: हंस वॉन लेहवाल्ड के तहत एक पोर्शिया सेना ने मार्शल स्टेपान एर्पेक्सिन की रूसी सेना ने हराया। |
| 1830 | लुई फिलिप फ्रेंच के राजा बने। |
| 1831 | अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली। |
| 1902 | एडवर्ड VII को यूनाइटेड किंगडम के राजा का ताज पहनाया गया। |
| 1910 | अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया। |
| 1916 | कैलिफ़ोर्निया में लस्सेन ज्वालामुखीय राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया। |
| 1925 | क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 10 लोगों ने गार्ड के डिब्बे में लोहे की तिज़ोरी को तोड़कर चार हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना काकोरी षड्यंत्र के नाम से प्रसिद्ध है।। |
| 1942 | मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ 'करो या मरो' का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए। |
| 1942 | स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की। |
| 1942 | अहमद कवाम तीसरे बार ईरान के प्रधानमंत्री बने। |
| 1945 | अमेरिका ने फैट नाम का दूसरा परमाणु बम जापान के नागासाकी शहर पर गिराया। |
| 1945 | मंगोलिया ने जापान से युद्ध की घोषणा की |
| 1962 | जर्मनी के शायर और लेखक नोबेल पुरुस्कार हरमैन हीसे का निधन हुआ। |
| 1974 | राष्ट्रपति निक्सन के इस्तीफे पर उपराष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड संयुक्त राज्य अमेरिका के 38 वें राष्ट्रपति बने। |
| 1989 | तोशिकी कैफु जापान के प्रधानमंत्री बने। |
| 1999 | रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया। |
| 2008 | भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है। |
Comments
Post a Comment
Hlo Frnds
🔥 Myself Arun Kumar
🔥Twitter Profile ❤️❤️
https://twitter.com/Arunkumar2022?s=09